सौर कुकर के उपयोग के लाभ -
(1) ईंधन की बचत होती है।
(2) प्रदूषण नहीं होता है।
(3) रख - रखाव पर कोई खर्चा नहीं होता अर्थात् आर्थिक बचत होती है।
(4) खाना स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बनता है।
(5) खाने के जलने की सम्भावना नहीं रहती। (6) एक ही समय में चार - पाँच खाद्य पदार्थ पकाए जा सकते हैं।
सोलर कुकर के उपयोग की हानियाँ (सीमाएँ) - (1) सौर प्रकाश (धूप) की अनुपस्थिति में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
(2) वस्तुओं को तलने , रोटी - पूड़ी आदि सेकना सम्भव नहीं।
(3) खाना बनने में अधिक समय लगता है। इसलिए तुरन्त खाना नहीं बना सकते।
(4) चाय आदि बनाना मुश्किल ही नहीं असम्भव ही होता है।