मात्रक किसे कहते हैं? किसी मात्रक में कौन-कौन से गुण होने चाहिए?

मात्रक: किसी भौतिक राशि को मापने के लिए उस राशि के एक निश्चित परिमाण को मानक लिया जाता है और मानक को उस राशि का मात्रक कहा जाता है।

मात्रक के गुण:

1. मात्रक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वमान्य होना चाहिए।
2.मात्रक में समय और मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
3. मात्रक का आकार उचित होना चाहिए।
4. मात्रक का पुनः निर्माण संभव होना चाहिए।
5. मात्रक पर स्थान का कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
और नया पुराने