दूरी और विस्थापन में अंतर

दूरी

(1)यह किसी समय में वस्तु द्वारा तय किये गयेे रास्तेेेे पर निर्भर करती है।

(2) दूरी, विस्थापन के परिमाण से बड़ी या इसके बराबर होती है।

(3) विस्थापन शून्य होने पर दूरी का शून्य होना आवश्यक नहीं है।

(4) दूरी सदैव धनात्मक होती है।

(5) यह एक अदिश राशि है।

विस्थापन -

(1) यह किसी वस्तु द्वारा चली गई दूरी की प्रारंभिक व अंतिम बिंदु की बीच की दूरी होती है।

(2) विस्थापन दूरी के परिमाण से छोटा या इसके बराबर होता है।

(3) दूरी शून्य होने पर विस्थापन शून्य हो जाता है।

(4) विस्थापन धनात्मक,ऋणात्मक या शून्य भी हो सकता है।

(5) यह एक सदिश राशि है।
और नया पुराने